2011 से 2026 तक का मेरा NSUI का 15 वर्षों का सफर मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अध्याय रहा। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई इस यात्रा ने मुझे संगठन, संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा का वास्तविक अर्थ सिखाया।
इस गौरवपूर्ण यात्रा में मुझे निम्नलिखित जिम्मेदारियाँ निभाने का अवसर मिला—
🔹 2011– NSUI के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठनात्मक सफर की शुरुआत।
🔹 2014– कॉलेज अध्यक्ष, NSUI, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग।
🔹 2015 – सचिव, शासकीय छात्रसंघ चुनाव, BCET, दुर्ग।
🔹 2017–2019 – जिला महासचिव, NSUI, दुर्ग।
🔹 2019–2021 – जिला कार्यकारी अध्यक्ष, NSUI, दुर्ग।
🔹 2019–2021– प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री के पाटन विधानसभा क्षेत्र।
🔹 2021–2026 – प्रदेश उपाध्यक्ष, NSUI, छत्तीसगढ़।
🔹 2022–2026 – जिला प्रभारी, बालोद एवं कांकेर।
🔹 2026 – NSUI के 15 वर्षों के गौरवपूर्ण संगठनात्मक सफर का समापन।
इस दौरान मिले हर पद, हर जिम्मेदारी और हर अनुभव ने मुझे बेहतर इंसान और मजबूत कार्यकर्ता बनाया। मैं NSUI परिवार, कांग्रेस नेतृत्व, सभी वरिष्ठजनों, साथियों एवं छात्र-छात्राओं का हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।
संगठन का यह अध्याय समाप्त हुआ है, लेकिन जनसेवा का मेरा संकल्प हमेशा जारी रहेगा।
जय हिंद। जय कांग्रेस।
