छत्तीसगढ़ की कला,पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम निरंतर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है इसके तहत संस्था संचालक निशु पांडेय द्वारा लिखित एवं निर्देशित हिंदी लघु फिल्म "सरदारा" जो मां को समर्पित फिल्म है जिसका निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। जिसे यूट्यूब चैनल में Nishu Pandey artcom लिंक https://youtu.b/mXuEdVY0sdo?si=FPFjklLcyXXnZiGd
नाम से सर्च कर देख सकते हैँ।
“सरदारा” कि कहानी,निर्देशन,संवाद लोगों को भाऊक कर रही हैं वही सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों को पसंद कर रहें हैँ l विशेष रूप से “सरदारा” में लिड रोल कर रहें करमजीत सिंह के सहज और सरल रूप से किये अभिनय कि सभी तारीफ़ कर रहें हैं। हिंदी लघु फ़िल्म ” सरदारा ” के लेखक,निर्देशक एवं कलाकार निशु पाण्डेय ने बताया हमारा प्रयास हैँ सकारात्मक सामाजिक संदेश देते हुये फ़िल्म का निर्माण करना एवं इच्छुक लोगों को इस क्षेत्र से जोड़ना और कार्य करना हैं।
हमारा प्रयास होगा संपूर्ण भारत देश में हो रहें फ़िल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना ताकि हम अतिशीघ्र हिंदी फ़िल्म कि मुख्य धारा में आ सके। निशु पाण्डेय कला के क्षेत्र का वो नाम जिसने अपने समाजिक दायित्व का निर्वहन करतें हुये 100 से अधिक कविताएं लिखी हैँ जो राष्ट्र को समर्पित हैँ वही इसके पूर्व 4 लघु फ़िल्म का लेखन एवं निर्देशन कर चुके हैँ साथ हि साथ भिलाई पर बना गाना ” थैंक्यू भिलाई ” जिसका लेखन एवं निर्देशन कर भिलाई पर बने गाने को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुनने को मजबूर कर दिया। श्री राम मंदिर निर्माण पर श्री राम भक्तो को समर्पित भारत देश का पहला आह्वान गीत “रघु राम राम” को भी निशु पाण्डेय ने लिखा एवं निर्देशित किया।
निशु पाण्डेय ने चार क्षेत्रीय छत्तीसगढ़ि भाषा में बनी फ़िल्म एवं एक बॉलीवुड कि फ़िल्म में अभिनय किया हैँ। निशु पाण्डेय ने अपने शहर के प्रत्येक स्कुल,कॉलेज एवं सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया हैं कि पचीस मिनट कि यह फ़िल्म अपने संस्थान में आवश्यक दिखायें, “सरदारा” परिवार जोड़ने और समाजिक व्यवहार में स्वार्थ को ख़त्म करने का कार्य कर सकती हैं।
इस फ़िल्म में कलाकार अनीता उपाध्याय, करमजीत सिंह,सुचित्रा मुखर्जी, डॉ रमेश श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, उषा विश्वकर्मा, प्रमोद ताम्रकार,पवन गुप्ता, दिव्या नागदिवे,मानसी मेश्राम,भास्कर तिवारी,गोविंद गुप्ता,मनीष तिवारी,गुनु साहू,विजय शर्मा,अजय सोनी,अजय कचलवार,सन्नी,भागचंद जैन एवं निशु पाण्डेय ने अभिनय किया हैं।,डी.ओ.पी पवन रेड्डी,मनमोहन तिवारी,प्रोडक्शन मैनेजर मनीष तिवारी, सुरुचि ठाकुर, मेकअप आर्टिस्ट.,मानसी मेश्राम ने अपने काम को सौ प्रतिशत ईमानदारी से संपन्न किया।,निशु पाण्डेय ने भिलाई दुर्ग के कला एवं फ़िल्म प्रेमीयों से अनुरोध किया हैँ कि जैसे हम बॉलीवुड कि फ़िल्म को कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैँ उसी प्रकार भिलाई दुर्ग में बनी इस फ़िल्म को देखकर हमें प्रोत्साहित करें।
निशु पाण्डेय
9303920002
