सांसद संतोष पांडेय ने धान खरीदी केंद्र का भाजपा नेताओं के साथ किया निरीक्ष

सोमनी। आज राजनांदगांव विधानसभा में जिले के सांसद संतोष पांडेय,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सहिंत भाजपा के नेतागण सोमनी,भरेगांव सुरगी, रानितराई, सिंघोला धान खरीदी केंद्र पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का जायजा लिया!

किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े ये सुनिस्चित करने की दिशा में कार्य करने कहा गया, साथ ही धान खरीदी केंद्र के अधिकारियों एवं कार्यकर्ता से किसानों के हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने का दिशा निर्देश विरिष्ठ नेताओ द्वारा दिया गया!

किसान भाइयों को उनकी मेहनत का उचित उचित सम्मान देते हुए ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है ! सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था, ऑनलाइल टोकन और सुचारू प्रबंधन के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि अन्नदाताओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है!

पूरे राजनांदगांव जिले भर के क्षेत्र के किसान भाई उत्साह से भरे हुए हैं! यह केवल खरीदी नहीं,किसान के आत्मविश्वास का सम्मान है!

Exit mobile version