Friday, March 6, 2026

भिलाई के वार्ड 67 रेलवे कॉलोनी में स्थानीय पहल से मोबाइल हेल्थ यूनिट सेवा पुनः शुरू

स्थान – भिलाई नगर (रेलवे कॉलोनी बस्ती), वार्ड 67

भिलाई नगर के वार्ड 67 स्थित रेलवे कॉलोनी बस्ती में लंबे समय से बंद पड़ी मोबाइल हेल्थ यूनिट बस सेवा को पुनः प्रारंभ करवाया गया है। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा को दोबारा शुरू करवाने में बूथ अध्यक्ष राजा सोनानी एवं सह मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी की अहम भूमिका रही।

उल्लेखनीय है कि यह सेवा कई दिनों से बंद थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं और उन्हें उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा था। इस असुविधा के चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

अब मोबाइल हेल्थ यूनिट के पुनः संचालन से सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श की सुविधा मिलने लगी है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जारीकर्ता:
सुजीत कुमार सोनवानी
सह मीडिया प्रभारी
पश्चिम मंडल, वार्ड 67
भिलाई नगर

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें