दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने MCC क्रिकेट क्लब मचांदुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए

आप सभी विजेता हैं, चाहे आप किसी भी टीम से हों। आप सभी ने अपनी टीम के लिए खेला है, और यही है खेल की सबसे बड़ी जीत।…..

भिलाई। MCC क्रिकेट क्लब मचांदुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को चैंपियन ट्रॉफी व नगद राशि,प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीमों में प्रथम B वॉरियर बिरेझर, द्वितीय रणचिरई, तृतीय उमरपोटी और चतुर्थ हनोदा रहे।
मेंन आफ़ द मैच सुभाष जोशी बेस्ट बैट्समैन माही बेस्ट फिल्डर बेस्ट बॉलर गुलशन,कुलदीप बेस्ट दर्शक कोमलदास।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता से युवाओं में खेल भावना और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजक समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

चंद्राकर ने आगे कहा आप सभी ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया है। आप सभी विजेता हैं, चाहे आप किसी भी टीम से हों। आप सभी ने अपनी टीम के लिए खेला है, और यही है खेल की सबसे बड़ी जीत।
मैं आपको बताना चाहता हूँ कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक भावना है, एक टीम वर्क है, एक जुनून है। यह आपको सिखाता है कि कैसे हार को स्वीकार करना है, कैसे जीत को संभालना है, और कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है।

इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महा मंत्री प्रवीण यदु, सरपंच युगल किशोर साहू, सोसाइटी अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, पूर्व सरपंच दिलीप साहू, गजेन्द्र साहू, सौरभ सिंह राजपूत, संतोष पटेल, दयालु राम, दुष्यंत साहू, आयोजक समिति अध्यक्ष विनोद साहू, बबलू साहू, कप्तान सुरज यादव, रविन्द्र साहू, कुंदन निषाद, हर्ष यादव, पनेश यादव, महेन्द्र पटेल कुलदीप राजपूत गणेश साहू अरुण मुकेश गजेन्द्र सोनम नरोत्तम खिलावन तेजेश रवि सुरेश शीतला अश्वनी नागेन्द्र नवीन लोकेश तिरेंद्र हेमंत राहुल, सागर नीलकमल नोमेंद्र तौहीद खान तीर्थ महेंद्र गुलशन युग रमन कुणाल शौर्य ईशांत रुद्र मिनेश जयदीप दामोदर भूपेश गगन विक्की महेश्वर तरुण चंद्रशेखर
सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

Exit mobile version