सामाजिक कार्यों के लिए मनीष पारख को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने किया सम्मानित, दुर्ग के सफल उद्यमी हैं मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन

दुर्ग। मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में लगातार किए गए कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास बंडु आठवले द्वारा प्रदान किया गया।

‘पिताजी की शिक्षा से मिला प्रेरणा’: मनीष पारख
मनीष पारख ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ना उनके पिताजी की दी हुई शिक्षा और रास्ते का असर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी उठाई है।

स्वास्थ्य से शिक्षा तक, कई क्षेत्रों में योगदान
1. लाइफकेयर डायग्नोस्टिक्स के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
2. 7 वर्षों से लगातार फ्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन
3. रूटीन स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देने हेल्थ कार्ड की शुरुआत
4. स्किल डेवलपमेंट के लिए विशेष डिग्री प्रोग्राम शुरू किया
5. ‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ के तहत गांधी चौक, शहीद चौक, वाय शेप ब्रिज चौक, कचहरी चौक का सौंदर्यीकरण
6. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को बैरिकेड उपलब्ध कराए
7. महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में स्कूल का जीर्णोद्धार और क्वालिटी एजुकेशन के लिए प्रयास
8. ‘साइबर प्रहरी’ अभियान में दुर्ग पुलिस और रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग के साथ मिलकर साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता फैलाई

मनीष पारख दुर्ग जिले के सफल उद्यमी के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन उनकी पहचान व्यापार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी है।

Exit mobile version