Tuesday, April 28, 2026

व्याख्याता गीतिका शर्मा को पीएचडी की उपाधि..

राजनांदगांव। स्कूल ऑफ एजुकेशन मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर छग से व्याख्याता गीता शर्मा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की हैं। गीतिका शर्मा व्याख्याता डॉ. राममनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में पदस्थ है। उन्होंने अपना शोध कार्य मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर की शोध निर्देशिका डॉ. संगीता शराफ के निर्देशन एवं डॉ. परविंदर हंसपाल व डॉ. संजीत तिवारी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है।

रायपुर गुड़यारी निवासी डॉ. गीतिका शर्मा फतेह चंद शर्मा एवं गिरिजा शर्मा की पुत्री व रामप्रसाद शर्मा एवं कमला शर्मा की पुत्रवधु तथा श्रवण शर्मा की धर्मपत्नि हैं। उनके इस कामयाबी पर स्कूल के स्टाफ और शुभचिंतको ने शुभकानाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें