खैरागढ़ : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को खैरागढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सद्भावना दौड़ एवं विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।। मां शीतला मंदिर, इतवारी बाजार से सुबह 7.30 बजे शुरू हुई सद्भावना दौड़ में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया।।
दौड़ के समापन के बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए
इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और खैरागढ़ सिविल अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।।दौड में प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।।
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी : कोमल दास साहू
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने तकनीकी विकास, संचार क्रांति और युवाओं की भागीदारी को नई दिशा दी। उनकी जयंती पर आयोजित सद्भावना दौड़ एवं विचारगोष्ठी का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना ऐसा भारत बनाना था जहां युवा शक्ति, विज्ञान और तकनीक देश की प्रगति का आधार बने। आज उनकी जयंती पर कांग्रेसजनों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। 21वीं सदी के भारत को लेकर राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।।

सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष,एनसीडब्ल्यूसी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला विधायक प्रतिनिधि नदीम मेमन ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सद्भावना दौड़ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है।। वहीं सिविल अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कांग्रेसजनों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।।
पुरुष वर्ग में युधिष्ठिर साहू प्रथम
सद्भावना दौड़ के पुरुष वर्ग में युधिष्ठिर साहू भिलाई ने प्रथम, हकीश्वर साहू भिलाई ने द्वितीय और द्वारकाधीश वर्मा राजनांदगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।। चतुर्थ स्थान पर दीपक निषाद मुढ़ीपार, पंचम मनीष साहू भिलाई, षष्ठम प्रकाश यादव साल्हेवारा, सप्तम उमेश यादव भिलाई, अष्टम कृष वर्मा डोलापहरी, नवम दानेश्वर निषाद अतरिया और दशम स्थान पर भूपेंद्र पटेल मुढ़ीपार रहे।।
महिला वर्ग में भावना साहू प्रथम
भावना साहू डोलापहरी ने प्रथम, सरस्वती वर्मा बोरी ने द्वितीय और यामिनी नेताम उमरवाही ने तृतीय स्थान हासिल किया।।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष रज्जाक खान,जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर दास, वरिष्ठ कांग्रेसी सुशीलकांत पांडे, भीखमचंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र सिंह गौर, ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर, नगर पालिका परिषद के नेताप्रतिपक्ष दिपक देवांगन,दिपक वैष्णव, रिंकू गुप्ता, चंदेश यादव, उत्तम जंघेल, रविंद्र शरदिया, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नदीम मेमन, डाक्टर यशेश सिंह ठाकुर,शहर उपाध्यक्ष सूर्यकांत यादव, पुष्प साली, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पलाश सिंह, पार्षदगण पुरुषोत्तम वर्मा, दिलीप लहरे, राजा सोलंकी, फत्तेराम निषाद, जय राम मंडावी, शिवा यादव, दयालु राम वर्मा, संतोष निषाद, देवेंद्र पाल, संत निषाद ,मनोहर सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक कांग्रेस खैरागढ़ शहर अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।