Monday, April 27, 2026

केसीजी पुलिस का कॉम्बिंग गश्त : बदमाशों, वारंटियों, संदिग्धों एवं देर रात्रि में बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान

00 दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार,
00 देर रात्रि तक बेवजह घुमना, चौक चौराहों पर बैठने वालों की अब खैर नहीं,

खैरागढ़: शहर में जिला पुलिस का कांबिग गश्त , रात्रि में बेवजह घुमना, चौक चौराहों पर बैठने वालों की अब खैर नहीं।।जिला केसीजी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।। इसी क्रम में आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु शनिवार 25 अप्रैल की रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक नगर खैरागढ़ में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।।

गली-गली, मोहल्ले -मोहल्ले जिला पुलिस की कांबिंग गश्त
जिला पुलिस बल ने इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बरेठपारा, जमातपारा, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार, धरमपुरा, अमलीपारा, दाऊचौरा, बस स्टैंड, शिव मंदिर रोड, राज फैमिली क्षेत्र, गंजीपारा, रश्मि देवी कॉलोनी, खम्हरिया, इंदिरा आवास , अटल आवास एवं पिपरिया क्षेत्रों में गश्त की गई।।
गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के बैंक, एटीएम, सराफा दुकान एवं संदिग्ध स्थलों की जांच की गई।। साथ ही गुंडा/निगरानी बदमाशों, फरार वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के निवास स्थलों पर दबिश देकर उनकी उपस्थिति की जांच की गई तथा उनके वर्तमान आय-व्यवसाय के संबंध में पूछताछ कर उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।।

  • लॉज एवं ढाबों की भी चेकिंग की गई
    अभियान के लाज ढाबों की भी चेकिंग की गई और इस दौरान फरार स्थायी वारंटी विजय यादव पिता नंदलाल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरेठपारा वार्ड क्रमांक 06 खैरागढ़ को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।।
  • पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान निगरानी गुंडा बदमाश के घरो में दी दबिश, पुलिस ने दी समझाइश
    इस अभियान के दौरान कुल 09 निगरानी बदमाश, 20 गुंडा बदमाश, 19 स्थायी वारंटी एवं 03 गिरफ्तारी वारंटियों के संबंध में दबिश एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।। सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी गई।।
    देर रात्रि में बेवजह घूमते पाए गए व्यक्तियों को थाना लाकर उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात न घूमने की सख्त हिदायत दी गई।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें