खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 221 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, चावल महोत्सव एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन संपन्न

खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 221 ग्राम पंचायतों में आज ग्राम रोजगार दिवस, चावल महोत्सव एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं से संबंधित गतिविधियां संचालित की गईं।। रोजगार दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के कार्यो को प्राथमिकता से करने हेतु ग्रामवासियों में जागरूकता फैलाई गयी एवं निम्न कार्यो जैसे ‘‘नवा तरिया आय जरिया,आजीविका डबरी,निजी सोख्ता गड्ढा एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यो को मिशन मोड में करने हेतु प्रोत्साहित किया गया जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया।।

जिला अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन सम्बन्धी कार्यो में समुदाय के लिए बोरवेल पुनर्भरण के लिए रेत फ़िल्टर निर्माण के कुल 205 कार्य, भू-जल संरक्षण के कुल 20 कार्य, समुदाय के लिए तालाब निर्माण / तालाब का पुनरूद्धार के कुल 395 कार्य, सरकारी या पंचायत भवनों में छत पर वर्षा जल संचयन के कुल 103 कार्य, समुदाय के लिये मिनी अन्तः श्रवण टैंक का निर्माण के कुल 23 कार्य, व्यक्तियों के लिए कृषि तालाब का निर्माण के कुल 305 कार्य, समुदाय के लिए गेबियन चैक डैम का निर्माण के कुल 21 कार्य, व्यक्तियों के लिए इरिगेशन ओपन वेल का निर्माण के कुल 95 कार्य एवं अन्य जल संरक्षण सम्बन्धी कार्य कराये गए है, साथ ही ग्राम पंचायतों में योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करने एवं QR कोड स्कैन कर जानकारी प्राप्त करने हेतु पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए।।

आयोजन के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग तथा मांग आधारित नए कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।।
जिला प्रशासन ने आयोजन को जनहितकारी एवं परिणाममुखी बताते हुए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।।

Exit mobile version