विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा जी के अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई

खैरागढ़! विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा जी के अध्यक्षता में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान और गंडई में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुईं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था।

विधायक वर्मा ने समिति के सदस्यों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले हर जरूरतमंद को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए।

साथ ही साथ वियाधक यशोदा नीलांबर वर्मा ने वार्डो का निरीक्षण कर मरीजों का कुशलक्षेम जाना और मरीजो की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

इस अवसर पर जीवनदीप समिति के सदस्य, चिकित्सा अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version