बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन- अनुशासन और जनसंपर्क पर दिया गया जोर

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
स्थानीय राजपूत क्षत्रिय भवन में शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।। बैठक में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय करने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में शहर के सभी 20 वार्डों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।। बैठक में प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क करने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए।।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्डों की स्थिति, स्थानीय समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी रखे।। वरिष्ठ नेताओं ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने और पार्टी के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनराखन तथा रज्जाक खान ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की गाइडलाइन एवं संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए आपसी समन्वय और सहमति के साथ कार्य करने की अपील की गई।। नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश कांग्रेस संगठन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप शहर कांग्रेस लगातार सक्रिय है।। धरना-प्रदर्शन, घेराव, मशाल यात्रा, पुतला दहन सहित विभिन्न जनआंदोलनों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का प्रमाण है।। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को पूरी ताकत और एकजुटता के साथ लड़ने का संकल्प भी लिया गया।।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता, मजबूत जनसंपर्क और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस आगामी नगर पालिका चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।। बैठक में जितेन्द्र सिंह गौर, मयूरी सिंह, दीपक देवांगन, शेखर दास वैष्णव, यतेंद्रजीत सिंह, किशन रजक, पलाश सिंह, रविन्द्र सिंह गहरवार, पूरन सारथी, अमित सिंह, भरत चंद्राकर, मोहित भांडेकर, डॉ. यशेश सिंह ठाकुर, पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, दिलीप लहरे, सुमन दयाराम पटेल, महेश यादव, संत निषाद, सूर्यकांत यादव, नदीम मेमन, गिरीश सारथी, अविनाश सिंह, रतन सिंघी, संतोष वर्मा, अजय देवांगन, राकेश वर्मा, विनोद सिन्हा, हरि धीमर, श्रीमती गीता यादव, अनाम भोंडेकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Exit mobile version