नगपुरा। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में आज तीर्थ के तीर्थोद्धारक – जीर्णोद्धारक गच्छाधिपति परम पूज्य गुरुदेव प्रतिष्ठाचार्य श्रीमद् विजय राजयश सूरीश्वरजी म.सा. की गुरुमंदिर का भूमिपूजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय वीतरागयश सूरीश्वर जी म सा एवं शासन सेविका, प्रवर्तिनी पूज्य साध्वी श्री वाचंयमा श्री जी बेन म. सा. की मंगल वासक्षेप एवं आशीर्वाद के साथ पूज्य साध्वी श्री लक्ष्ययशाश्रीजी, साध्वी श्री लब्धियशाश्रीजी, साध्वी श्री आज्ञायशा श्री जी म. सा. की निश्रा में परम गुरुभक्त श्राविका उगमदेवी मांगीलाल पगारिया परिवार, श्राविका सजनदेवी उगमचंद बागमार परिवार रायपुर ने विधिपूर्वक भूमिपूजन का विधान किए। मंदिर निर्माण लाभार्थी परिवार की ओर से डॉ. शुभ्रा पगारिया, दुर्गादेवी- गजराज पगारिया, उषादेवी-सुरेशकुमार बागमार ने भव्य स्नात्र उत्सव, शांति पाठ मंत्रोच्चार के साथ प्रथम कुदाली से खनन का विधान प्रारम्भ किए।

कार्यक्रम में मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़, ट्रस्टी मूलचंद जैन, पन्नालाल गोलछा, पुखराज मुणोत, गुरुभक्त धर्मेश के.शाह, वंदना-महेन्द्र दुगड़, सतीष नाहर, ज्ञानचंद बैद, सुरेश जी बोहरा,सौरभ गोलछा, राजेन्द्र झवेरी, किरीट शाह, चिराग डांगी आदि तीर्थभक्त उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पूज्यपाद आचार्य भगवंत श्री राजयश सूरी जी म. सा. का लगभग सात माह पूर्व अहमदाबाद में पर्युषण पर्व पूर्व कालधर्म हुआ था, पूज्य गुरुदेव के अग्निसंस्कार के पूर्व ही श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ के ट्रस्टीगणों ने गुरुदेव की स्मृति को अक्षुण रखने एवं तीर्थ के प्रति उपकारों की कृतज्ञता प्रगट करते हुए अद्वितीय कलात्मक गुरुमंदिर निर्माण कराने का निर्णय लिया था, इस गुरू मंदिर का आगामी 19 अप्रैल बैशाख सुदी द्वितीया को देशभर के गुरुभक्तों की उपस्थिति में महोत्सवपूर्वक शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।