(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : शासकीय रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में मेरा युवा भारत, राजनांदगाँव (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार तथा रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया।। कार्यक्रम का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिये सबक था। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।।
मुख्य अतिथि के रूप में गिरिजा चंद्राकर अध्यक्ष, नगर पालिका खैरागढ़, विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका रजक अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़, डॉ जयती बिस्वास प्रभारी प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय छुईखदान, देविन कोठले पार्षद नगर पालिका खैरागढ़ एवं तपन कुमार साहू कार्यक्रम सहायक मेरा युवा भारत राजनांदगांव उपस्थित रहें।। निर्णायक के रूप में डॉ. मंगलानंद झा विभाध्यक्ष इतिहास, डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्राध्यापक इतिहास, डॉ. सुनीता मिश्र ओएसडी, डॉ अनिल कुमार पांडेय प्राध्यापक, सौम्या गुप्ता अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहें।।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं अतिथि सत्कार से हुआ।। संस्था प्रमुख डॉ ओपी गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि भारत को कैसे विकास की सीढ़ी में आगे बढ़ाया जा सकता है।। विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के माध्यम से भाषण कला का विकास कैसे कर सकते हैं,इस पर उन्होंने अपनी बात रखी ।। मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय परिवार और जिले के अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस आयोजन से विद्यार्थी विचारवान बनेंगे और इतिहास से सबक लेते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे ।।
प्रथम तकनीकी सत्र में विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा आपातकाल विषय पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अद्भुत साहस का परिचय दिया।। यह कार्यक्रम डॉ.जितेन्द्र कुमार साखरे के संयोजन में संपन्न हुआ ।। इस प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राओं ने आनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकृत हुए थे ।। जिसमें से 30 प्रतिभागियों ने भौतिक रूप से अपनी उपस्थिति दी।। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवेन्द्र पटेल, द्वितीय स्थान दुर्गेश्वर जंघेल, तीसरे स्थान पर टिकेंद्र वर्मा, चौथे स्थान पर मधु कोसरे और पांचवें स्थान पर तामेश्वरी साहू रही।। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद 2026 प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेंद कुमार चंदेल ने एवं आभार प्रदर्शन यशपाल जंघेल ने किया।।




