(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़: जिला कृषि विभाग एवं कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में छुईखदान स्थित मंगल भवन में जैविक कृषि कार्यशाला सह जिला स्तरीय तिलहन मेला का भव्य आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने की।। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग संभाग भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी चौलेश्वर चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी एवं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अतिथियों ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।। इन स्टॉलों में जैविक खाद, उन्नत किस्म के धान, तिलहन फसलें तथा कृषि से संबंधित अन्य उपयोगी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया था।। अतिथियों ने किसानों को इन नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।।

मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर ने कृषि विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को नई जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं।।उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।।
अध्यक्षता कर रहे विक्रांत सिंह ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हित में कार्य करती आई है और छत्तीसगढ़ में किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के लिए एक बड़ी राहत है।।
कार्यक्रम के दौरान मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को अतिथियों के हाथों आईस बॉक्स का वितरण भी किया गया।। इस अवसर पर कृषि विभाग एवं कृषि महाविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।।
कार्यक्रम में डॉ. बिशेषर साहू, दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, घम्मन साहू, खम्हन ताम्रकार, अरुणा बनाफर, केशव चंदेल, कोमल जंघेल, आनंद सिन्हा, राजू जंघेल, भावेश कोचर, रोशन चंद्राकर, गोरेलाल वर्मा, संदीप महोबिया, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत प्रेम पटेल, कृषि विभाग सहायक संचालक राजकुमार सोलंकी
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।।