00 पहली बार ऐसा भव्य पंडाल बन रहा गणेशोत्सव के आयोजन में,
00 जिसे देखने नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों में अभी से उत्सुकता देखी जा रही है,
00 इस भव्य पंडाल को भव्यता देने में कारीगरों सहित समिति सदस्यों ने भी दिन रात एक कर रखा है,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : संगीत नगरी के आदर्श गणेशोत्सव समिति ठाकुर पारा के गोल बाजार स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए एक भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।। इस पंडाल को जगन्नाथ मंदिर के स्वरूप में तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।।
पंडाल में भव्य शिल्पकला, आकर्षक सजावट, दिव्य रोशनी एवं धार्मिक वातावरण का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।। शिवम् ताम्रकार और महेश पटेल आयोजकों के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं को मुंबई के प्रसिद्ध चिंतामणि गणेश की मूर्ति के स्वरूप के दर्शन भी देखने को मिलेंगे।। जिसमें ये होंगे प्रमुख आकर्षण,जगन्नाथ मंदिर के आकार का भव्य पंडाल, मुंबई के गणेश की भव्य प्रतिकृति,पारंपरिक डेकोरेशन एवं आकर्षक शिल्पकला, दिव्य लाइटिंग एवं भव्य सजावट भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं दर्शन की व्यवस्था को लेकर आयोजन और समिति सदस्यों सहित श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।।
पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।। आयोजक शिवम् ताम्रकार का कहना है कि यह पंडाल आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर जगन्नाथ स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।स्थान होगा बांके बिहारी मंदिर परिसर ठाकुर पारा, गोल बाजार, खैरागढ़ ।।





