Wednesday, April 29, 2026

1 मई मजदूर दिवस पर दुर्ग आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

दुर्ग। 1 मई मजदूर दिवस पर हर साल की तरह इस वर्ष भी राजीव भवन दुर्ग में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में बोरे बासी तिहार मनाया जाएगा।। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे। आयोजनकर्ता क्षितिज चंद्राकर ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जिले के सभी वरिष्ठ नेता का पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ,जिला कांग्रेस भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, जितेंद्र साहू सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेता व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान किया जाएगा वह सभी समाज के प्रमुख लोगों को इसमें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें