Sunday, April 19, 2026

खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया जिले के राशन दुकान, आंगनबाड़ी और छात्रावास का निरीक्षण

राशन दुकानों में पारदर्शिता व समयबद्ध वितरण के दिए निर्देश

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज जिले के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं पोषण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकान जालबांधा एवं करमतरा का अवलोकन किया।।

जालबांधा में पूर्व दुकान संचालक से शेष बचत स्टॉक की वसूली कर ई-पास मशीन में स्टॉक सुधार करने के निर्देश दिए गए।। साथ ही एक माह के कमीशन की राशि एवं बोरे की राशि को वर्तमान दुकान संचालक को अंतरित करने के निर्देश भी दिए।। करमतरा के दुकान संचालक को प्रत्येक माह समय पर राशन वितरण प्रारंभ करने तथा नान (NAN) से राशन प्राप्त होते ही तत्काल ई-पास मशीन में पावती दर्ज करने के निर्देश आयोग अध्यक्ष द्वारा दिए गए।। उन्होंने स्पष्ट किया कि हितग्राहियों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।।

आंगनबाड़ी व छात्रावास में गुणवत्ता जांच, पोषण मानकों के पालन पर जोर
आयोग के दल ने आंगनबाड़ी केंद्र सलोनी क्रमांक-2 का निरीक्षण किया, जहां बच्चों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता जांचने हेतु भोजन चखकर देखा गया।। अध्यक्ष ने केंद्र में खाद्य विभाग के शिकायत निवारण कॉल सेंटर की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राही आवश्यकतानुसार शिकायत दर्ज करा सकें।।

इसके पश्चात जालबांधा स्थित अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया गया।। यहां दैनिक भोजन मेन्यू के नियमित प्रदर्शन एवं उसके अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फोर्टिफाइड चावल को निर्धारित विधि से पकाने और परोसने के निर्देश देते हुए पोषण मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया।।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने हेतु सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।।
इस अवसर पर खाद्य आयोग के सदस्य राजेंद्र महिलांग, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, कार्यक्रम अधिकारी, महिला एंव बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी सहित, जिला प्रबंधक नान तथा जिले के समस्त सहायक खाद्य अधिकारी तथा खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें