राजनंदगांव भाजपा किसान नेता अशोक चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन के बजट घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कृषि के हिसाब से सिंचाई और कृषि पंप पर निशुल्क बिजली उपलब्धता करने को लेकर की गई घोषणा तथा छत्तीसगढ़ में दो बैराज जिसमें एक बड़ा बैराज इंद्रावती नदी में जिससे करीब 80000 एकड़ जमीन में सिंचाई उपलब्ध होगा यह किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
प्रदेश के कई जगह पर नए कैनाल के निर्माण होंगे यह किसानों के लिए बहुत उपयोगी होगा। भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी पहलुओं को टच किया गया है महिला हॉस्टल एस टी एस सी और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर शासन ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दियाहै। तीन जगह मेडिकल कॉलेज और और कई मेडिकल कॉलेज में 220 बिस्तर के नये भवन निर्माण की घोषणा राहत प्रदान करने वालाहै।
मुख्यमंत्री मिशन के तहत खेलों के नए अधोसंरचना के निर्माण के लिए 100 करोड़ की घोषणा खिलाड़ियों और खेल संघो के लिए बहुत अच्छी घोषणा है इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होंगे। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे इसके अलावा ग्रामीण सड़कों के लिए घोषणा हुई है।जो राहत देने वाला है। पिछले कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार में जर्जर हुए सड़कों को नई जिंदगी मिलेगी। कुल मिलाकर विकास के सभी आयामों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मन्साअनुरूप अच्छा बजट प्रस्तुत किया है।
