47 PVTG बैगा बसाहट परिवारों के शत-प्रतिशत सर्वे पर जोर

00 ग्राम स्तरीय सर्वेक्षण दल की समस्याओं का मौके पर समाधान

खैरागढ़ : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के 47 PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बैगा बसाहट परिवारों का हाउसहोल्ड सर्वेक्षण कार्य जारी है।।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्राम हाथीझोलाकला, समुंदपानी, गातापार, निजामडीह, समनापुर एवं सरईपतेरा में संचालित PVTG हाउसहोल्ड सर्वे का निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान सर्वेकर्ताओं को आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा उच्च स्तर की समस्याओं से राज्य शासन को अवगत कराया गया।। ग्राम हाथीझोलाकला में केंद्रीय क्षेत्रीय योजना अंतर्गत निर्मित बैगा आवास का निरीक्षण कर हितग्राही टीका राम से आवास की प्रगति की जानकारी ली गई।। वहीं ग्राम समुंदपानी में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।।

ग्राम सरईपतेरा में पीएम जनमन योजना अंतर्गत संचालित MMU (मोबाइल मेडिकल यूनिट) की टीम से एनीमिया जांच, खून जांच, सिकल सेल जांच एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी PVTG बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए।। साथ ही मितानिनों को ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।।
इस दौरान आदिवासी विभाग के क्षेत्र संयोजक श्री बोधन जोशी भी उपस्थित रहे।।

Exit mobile version