आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृती दी है।। इसमें तहसील साल्हेवारा के ग्राम बांसभीरा निवासी धुरसिंग व तहसील साल्हेवारा के ग्राम लालपुर निवासी ननकुनिया बाई की मृत्यु कुएं में गिरने से होने पर मृतक धुरसिंग के निकटतम वारिसान रजनी बाई ग्राम बांसभीरा तथा ननकुनिया बाई के निकटतम वारिसान तुलसीराम मरकाम ग्राम लालपुर को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई ।।

संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें।।

Exit mobile version