छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य पूजा अर्चना

छत्तीसगढ़। आज 1 नवंबर छत्तीसगढ़ के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा अंजोरा प्रखंड में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य पूजा एवं आरती की गई, जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के तत्वाधान में आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों अंतर्गत प्रखंडों ग्रामों में छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा, आज के इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि अंजोरा समेत दुर्ग जिले के लगभग हर प्रखंडों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा।

आज छत्तीसगढ़ महतारी की महा आरती के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सह संयोजक रवि निगम विभाग सह संयोजक अजय सेन जिला अध्यक्ष रवि भारती ईश्वर गुप्ता जिला मंत्री इंद्रजित गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राजपूत जिला सह मंत्री हंस राज रितिक सोनी जिला सह संयोजक लक्ष्मण यादव दुर्ग शहर अध्यक्ष जय महेश जिला सत्संग प्रमुख जनार्दन महाराज जिला सुरक्षा प्रमुख पुकेशवर निषाद ज्ञान चंद रमाशंकर जोशी हमेंद्र जोशी अजय जोशी वरदान सागर रुद्राक्ष जय साहू लोकेशन लोही करन सोनी शिवा सोनी हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version