Monday, April 20, 2026

बिना पुनर्वास के बेदखली अनुचित — मेहनतकश आवास अधिकार संघ

भिलाई। मेहनतकश आवास अधिकार संघ के अध्यक्ष कलादास डेहरिया ने बताया कि आज अस्पताल सेक्टर-9 के सैकड़ों निवासी एकजुट होकर जिलाधीस के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निवासियों ने मांग की कि उन्हें विनास व्यवस्था (पुनर्वास) के बेदखल करना न्यायसंगत नहीं है।

निवासियों का कहना है कि उनके बच्चों की शिक्षा वहीं चल रही है, और वर्षों से वे उसी स्थान पर रह रहे हैं। अतः सरकार को चाहिए कि उन्हें वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराए जाएं या आस-पास की भूमि पर प्लॉट देकर नगर निगम के माध्यम से आवास निर्माण कराए जाएं, ताकि उनके रोजगार और जीवन-यापन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

भिलाई एस.डी.एम. पिस्दा ने लोगों का ज्ञापन स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि बेदखली की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

श्रमिकों ने बताया कि वे वर्ष 2016 से न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर चुके हैं, और उस समय से लेकर अब तक सरकार को व्यवस्थापन हेतु कई आवेदन भेजे गए, परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप आज फिर से बेदखली की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

निवासियों ने कहा कि उन्हें स्थायी समाधान चाहिए ताकि बार-बार विस्थापन की नौबत न आए। वर्तमान में क्षेत्र में एसआईआर परियोजना लागू होने जा रही है; यदि उन्हें हटाया गया, तो न केवल उनका आवास छिनेगा, बल्कि उनका मतदाता अधिकार भी समाप्त हो जाएगा।

संघ ने मांग की कि राज्य सरकार और संयंत्र प्रबंधन आपसी समन्वय से अस्पताल सेक्टर-9 के लगभग 3000 निवासियों को बेदखली से बचाएं और उन्हें सम्मानजनक पुनर्वास प्रदान करें।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी बात रखी।

आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से के. मेरी, जी. राजम्मा, अरुणा, प्रेम किशन, सुंदरिया, व्यासदीप, लखन, अंगरौतीन, मीना तुमाने, बाहरीन बाई, नारायण राव, सम्भु हरपाल, जोसेफ एंथोनी, ई. रतनम्मा, संजना, भावना, निरा, कलादास डेहरिया, संदीप, महेश साहू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें