दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग में खड़े 172 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार चार पहिया वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया, जबकि नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात कार्यालय लाया गया और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो पार्किंग के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
