(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : राज्यपाल के व्दारा किया जाएगा सम्मान प्राथमिक शाला मडौदा, विकासखंड खैरागढ़ में पदस्थ प्रधानपाठिका डॉ. विनीता राजपूत का उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाभाव के लिए सम्मान हेतु चयन किया गया है।। उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।।यह उपलब्धि खैरागढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।।
डॉ. विनीता राजपूत ने अपने सेवाकाल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास को प्राथमिकता दी।। कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर भी उनका विशेष योगदान रहा है।। वे ऐसे बच्चों को व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें आगे की पढ़ाई एवं उच्च शिक्षा के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके समर्पित प्रयासों को देखते हुए उनका चयन किया गया है।।
इस सम्मान को लेकर डॉ. विनीता राजपूत ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।। उन्होंने इसके लिए अपने उच्च अधिकारियों, सहकर्मियों, अभिभावकों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।।
उनके राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।।
