राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ खंड का दीपावली स्नेह मिलन उत्सव संपन्न

खैरागढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ खंड द्वारा दीपावली स्नेह मिलन उत्सव का आयोजन जालबांधा में किया गया।। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनोहर चंदेल , राजनांदगांव विभाग पर्यावरण प्रमुख, उपस्थित रहे।।

इस अवसर पर विशेष रूप से कौशल वर्मा (जिला कार्यवाह),मनोज वर्मा (खंड कार्यवाह),मोतीलाल यादव (माननीय नगर संघचालक), रविन्द्र (मंडल प्रमुख) ,प्रदीप सिंह , स्वदेशी जागरण मंच से प्रणोति जैन सहित विभिन्न संगठनों के दायित्ववान कार्यकता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।। भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह , पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व सरपंच दीनदयाल सिन्हा , सरपंच राजेंद्र वर्मा, जयप्रकाश साहू, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक साथियों की उपस्थिति रही।।

मुख्य वक्ता मनोहर चंदेल ने दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली स्नेह, प्रेम और भाईचारे का पर्व है।। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “पंच परिवर्तन” के विषय पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए।। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के उपरांत गृह संपर्क अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर लोगों को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।।

Exit mobile version