जिला न्यायालय के आदेश पर भवन को ढ हाया गया

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम मिलाई के दस्ते ने जोन 2 वार्ड 15 शांति नगर सड़क 2 में न्यायालय के आदेश पर जर्जर भवन को ढहाया गया।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा एवं जोन 2 वैशालीनगर नगर के टीम ने संयुक्त कार्यवाही किए। शांतिनगर सड़क 2 में राजपाल सिंह व सुमन वानखेड़े के बीच भुखण्ड में किये गये भवन निर्माण को लेकर मान. न्यायालय दुर्ग द्वारा पारित आदेश 30 जुलाई 2025 के अनुसार भुखण्ड क्रं 17 पर राजपाल सिंह द्वारा निर्माण किये भवन के जर्जर संरचना को जेसीबी से ध्वस्त कर भुखण्ड का आधिपत्य सुमन वानखेड़े को सौंपा गया।

कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा के उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, जोन 2 के चंदन निर्मलकर, जोन के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, तोड़फोड़ के नोडल अधिकारी विनय शर्मा, सहायक नोडल हरिओम गुप्ता, वार्ड प्रभारी मदनमोहन तिवारी, हरि ताम्रकार सहित जामुल पुलिस का बल उपस्थित रहा।

Exit mobile version