सलौनी भाजपा शक्तिकेंद्र की बैठक में शामिल हुए विक्रांत सिंह,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ – ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अवेली में भारतीय जनता पार्टी सलौनी शक्तिकेंद्र की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसकी मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर भाजपा की सरकार है, जो अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और इसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं और आमजन को इनसे जोड़ने का कार्य करें।

बैठक के दौरान विक्रांत सिंह ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का उपयोग संगठन को मजबूत करने और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी है। कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ स्तर पर पार्टी की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
बैठक के पश्चात विक्रांत सिंह ने ग्राम अवेली के हाट बाजार का निरीक्षण किया और स्थानीय विक्रेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, जनपद पंचायत सदस्य खेमराज जैन, डॉ. चंदू वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, दिलेश्वर यदु, दुर्गा बाई सेन, खोमलाल साहू, धनीराम साहू, डोरेलाल साहू, राजेश्वरी साहू, आदर्श बहादुर सिंह, सौरभ साहू, रविन्द्र वर्मा, टोमेश साहू, चिंताराम वर्मा, कमलेश साहू, दानिराम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।