एआईयू प्रतियोगिता में भाग लेने सीएसवीटीयू की विभिन्न टीमें रवाना

कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर दी शुभकामनाएं

भिलाई। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय (AIU) के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) भिलाई की विभिन्न खेल टीमें आज विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हुईं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

डॉ. अरोरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीएसवीटीयू के खिलाड़ी पूर्वी क्षेत्र की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।

पूर्वी क्षेत्र में आयोजित होंगे मुकाबले
यह प्रतियोगिताएं पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं खेल परिसरों में आयोजित की जा रही हैं, जहां सीएसवीटीयू की टीमें अपने-अपने खेल वर्ग में सहभागिता करेंगी।

रवाना हुईं ये टीमें

फुटबॉल (पुरुष वर्ग) टीम हैदराबाद के लिए-
ओमकारेश्वर मडवी, अर्पित राज साहू, अर्पित राय, शत्रुघ्न दास मणिकपुरी, आयुष कुमार सर्वा, डी. आइजैक, पुष्कर साहू, वलेश्वर साहू, डैनियल्स नटाले, हृषभ वैष्णव, तरणजीत सिंह, सिद्धार्थ ए.एस., सार्थक पांडेय, निखिल कुमार, विकास देवांगन, केतन वर्मा, भुवन क्षेत्री, रितेश कुमार दुग्गा, धीरज कुमार मरकाम, ईशांत राजवाड़े।

बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग)टीम कलकत्ता के लिए-
जयेश वर्मा, पी. कार्तिक, अभिषेक सिंह, नितिन आनंद भाजी, अंशुल सोनी, श्रेयश कश्यप, रिशव मंडल, पुष्पेंद्र कुमार साहू, आदित्य राज,एश्वर्य जैन, हर्ष कुमार भारती, आयुष मलिक।

क्रिकेट (महिला वर्ग) भुवनेश्वर के लिए-
मानसी राठौर, पी. पल्लवी, मीनल सौभाग्य यादव, लक्ष्मी प्रसन्ना, हेमांग्शी साहू, टी. लक्ष्मी श्रीजा, तनुश्री, योगिता लहरे, अपेक्षा सिदार, सीमा मुचाकी, इशमीत कौर, पलक राठौर, आर्ची तिवारी, बी. नेहा रानी, मनीषा निर्मलकर, मिनाक्षी निर्मलकर।

योगासन (महिला वर्ग) टीम बैंगलोर के लिए-
सीमा पटेल, स्नेहा गुप्ता, खुशी, इतिशा, साक्षी बंसोड़, पल्लवी वर्मा, रूपाली साहू, तोषाणी साहू, लावण्या।
विश्वविद्यालय प्रशासन से कुलसचिव डॉ. अमित सिंह राजपूत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रोहित कुमार मिरी, विवि खेल विभाग के प्रभारी अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज, खेल सहायक सियाराम साहू ,राम नारायण व मनीष कश्यप सहित प्रशिक्षक एवं स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

Exit mobile version