महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और पार्षदों ने लिया हिस्सा
भिलाई। जामुल मंडल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की प्रभारी रामजी भारती प्रमुख रूप से शामिल हुईं।
ये नेता रहे उपस्थित
बैठक में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जामुल नगरपालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता और मंडल प्रभारी के कन्हैया सोनी भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी
बैठक में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, वार्ड पार्षद और छाया पार्षद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।