Friday, April 17, 2026

Big Breaking: शातिर बदमाश के साथ जन्मदिन मनाना सिपाही को पड़ा महंगा

भिलाई। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प-2 निवासी एक शातिर बदमाश जिसे प्रशासन ने जिला बदर से दंडित किया था।

उसका जन्म दिन मनाते हुए छावनी थाने के आरक्षक नितिन सिंह का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पुलिस मुख्यालय रायपुर तक पहुंचा। आला अफसरों की सख्त नाराजगी के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने छावनी थाना के आरक्षक नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि नितिन सिंह को लेकर पहले भी काफी शिकायतें आती रही हैं। कुछ थाना प्रभारियों का बेहद करीबी आरक्षक नितिन वायरल वीडियो और फोटो में शातिर बदमाश के साथ जन्मदिन का उल्लास मनाते दिख रहा है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें