रविवार 2 नवम्बर को कांग्रेस की मिशन संडे टीम द्वारा क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के नेतृत्व में इतवारी बाजार तिराहा चौक खैरागढ़ में सड़क की लगातार जर्जर स्थिति को सुधारने और किसानों को मुआवजा प्रदान करने सहित क्षेत्र की समितियों में धान के पंजीयन को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर एक विशेष सद्बुद्धि यज्ञ एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा

यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,खैरागढ़: विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि इतवारी बाजार से लेकर धमधा चौक मार्ग तक सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।। इसी समस्या के समाधान की मांग के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई,असमय चक्रवाती बारिश से सोयाबीन, धान एवं अन्य उद्यानिकी फसलों को हुए भारी नुकसान के लिए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग भी इस प्रदर्शन में की जाएगी।। मनराखन देवांगन ने आगे बताया कि भाजपा की साय सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की नीयत से क्षेत्र के विद्वान् पुरोहितों द्वारा वैदिक विधि से यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।। इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा स्वयं जजमान के रूप में उपस्थित रहकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान की कामना करेंगी।।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता, अन्नदाता किसान एवं शहर के जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर यज्ञ में आहुति देंगे।। क्षेत्र के विकास एवं अन्नदाता किसान भाइयों के उत्थान के लिए आयोजित उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में मनराखन देवांगन ने सभी नागरिकों एवं किसान भाइयों से रविवार, 2 नवम्बर को सुबह 10 बजे इतवारी बाजार तिराहा चौक, खैरागढ़ पहुंचकर इस जनहित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।।

Exit mobile version