Sunday, April 19, 2026

संगीत विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह विवाद के घेरे में : कांग्रेस करेगी काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन

क्षेत्रीय विधायक को अतिथि न बनाए जाने पर संगीत विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन एवं दीक्षांत समारोह का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

खैरागढ़/ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विवाद के घेरे में।। संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा को अतिथि नहीं बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार 28 जनवरी को आंदोलन की घोषणा की है।।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन एवं नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन के नेतृत्व में बुधवार 28 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।।

इस दौरान काला झंडा दिखाकर संगीत विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक की उपेक्षा कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनभावनाओं का अपमान किया है।। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी।।

शहर कांग्रेस कमेटी ने आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें