वैशाली नगर विधायक की हत्या की साजिश का मामला, कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

00 भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
00 साजिशकर्ता का नाम सार्वजनिक किया जाए : मुकेश चंद्राकर

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार, 15 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नाम थाना प्रभारी सुपेला को ज्ञापन सौंप वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा स्वयं की हत्या के आरोपों की साजिश की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग की। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुपेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

अध्यक्ष चंद्राकर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया “फेसबुक” के माध्यम से पूरी भीड़ के सामने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही उन्होंने अपने विरुद्ध साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। विधानसभा में यह मामला उठाए जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों में यह संदेश जा रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और जिले के सख्त पुलिस प्रशासन में यदि एक विधायक को भय है तो पूरे क्षेत्र की जनता भयमुक्त कैसे होगी ?

चंद्राकर ने जिला पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं साजिशकर्ता को पकड़ा जाए। साजिशकर्ता का नाम सार्वजनिक किया जाए ताकि भ्रम की स्थिति दूर हो और जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर नीरज पाल, सीजू एंथोनी, इरफान खान, बृजमोहन सिंह, नरसिंह नाथ, जी राजू, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्त, दिनेश पटेल, भूपेंद्र यादव, राजेश साहू, मोहम्मद रफीक, आनंद डोंगरे, दर्शन सिंह, निरंजन देसाई, वासु पांडे, विनोद यादव, रविंद्र सिंह, अली हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद शोएब, हीरा शंकर साहू, अजय यादव, जितेश बंजारे, शमशेर सिद्दीकी, सोनू अंसारी, योगेश राव, राजेंद्र महिलांग,प्रभाकर जनवंधु, के जगदीश,केशव चौबे, पिंकी वर्मा, दंतेश्वरी साहू,, डी के बंजारे, नरेंद पीपरोल,अजय यादव,गोविन्द कोसले, सुरेश वर्मा, राजेश चौधरी, धीमान दस गोरा, सूर्यकांत सिन्हा, अजय यादव, सतीश सोनकर, अजय दंडसेना, अभिषेक अवस्थी, रमाकांत देशलहरे, लक्ष्मण सिंह,मनीष शुक्ला, योगेश राव, धनेश साहू, गिरधर, मोहम्मद सलीम, उमाशंकर साहू, उमाशंकर शर्मा, अज्जू अहमद चौहान, तमेश साहू, एस वेंकट, सूरज शर्मा, शशिकांत साहू, दीपक राजपूत, सलमान खान, प्रशांत कुमार, हीरा पाल,अशोक रामटेक, रूपचंद गुर्जर, युवराज चौरसिया, संदीप कुमार, अमरजीत,किशन यादव, चंद्रशेखर गवई,ललित पाल, सतनाम सिंह, राहिल खान सहित कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version