अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को जल्द पूरा करें, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं: विक्रांत सिंह

खैरागढ़ : जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की उपस्थिति में साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।। इस बैठक में विकसित भारत जीरामजी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संचालित कार्यों की पंचायतवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई।।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जितने भी प्रधानमंत्री आवास अधूरे हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।। उन्होंने आगे कहा कि आगामी समय में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अभी से पूरी कार्ययोजना और तैयारी सुनिश्चित करें।। इसके साथ ही पंचायतों में स्वीकृत एवं छूटे हुए निर्माण कार्यों को गति देकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विक्रांत सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्माण कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।।

समीक्षा बैठक के दौरान छुईखदान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशवरी देवांगन ने भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।। उन्होंने सचिवों और रोजगार सहायकों को निर्देश दिए कि वे मैदानी स्तर पर योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।।

इस समीक्षा बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों सहित शत्रुहन साहू, ललित सोनी, मन्नू मरकाम, आनंद सिन्हा, सुरेश झारिया, सुखचैन पटेल, रामकुमार कलिहारे, रामलाल साहू, रमाकांत सिंह, मुंशीराम श्रीवास, जोहन सिंह मेरावी, मटुक सिंह, ओमप्रकाश मरकाम, निकलन यदु, वासुदेव मुंजारे, असेन मेरावी, रेखा धुर्वे, लेखन साहू, रोशन पटेल सहित साल्हेवारा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।।

Exit mobile version