दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं ने छत्तीसगढ़ की जनता को आज बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की मांग पर बिजली बिल हाफ को 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक देने की ऐतिहासिक घोषणा कर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सीएम साय का जताया आभार
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया सुशासन की हमारी सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल हाफ योजना को और व्यापक करते हुए अब 200 यूनिट तक की खपत पर बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
यह केवल राहत नहीं, बल्कि लाखों घरों की चिंता दूर करने और उनके जीवन में खुशियों का उजाला भरने की हमारी प्रतिबद्धता है।
जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट तक है, उन्हें भी अगले एक साल तक 200 यूनिट पर हाफ बिल का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से प्रदेश के 45 लाख में से 42 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे।
पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके तहत केंद्र सरकार के अलावा राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। जिसके तहत एक किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर ₹15,000 और 2 किलोवॉट या उससे अधिक पर ₹30,000 राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है।
पीएम सूर्यघर योजना अपनाकर बिजली बिल शून्य किया जा सकता है। केंद्र और राज्य की सब्सिडी पर सोलर पैनल लगवाएं, बिजली बिल शून्य करें और अतिरिक्त बिजली से उत्पादक बने।
यह योजना केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, खुशहाल भविष्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।
