सर्व समाज कल्याण समिति ने कहा – “पुस्तकें सपनों को देती हैं उड़ान”
भिलाई। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह “छोटू भैया” के नेतृत्व में गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं की अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जरूरतमंद छात्रों को पुस्तकें प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह “छोटू भैया” ने कहा कि समिति का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। शिक्षा के क्षेत्र में यह छोटा-सा प्रयास आने वाले कल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा, “पुस्तकें सिर्फ ज्ञान नहीं देतीं, बल्कि सपनों को उड़ान भी देती हैं।” समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता है।
सर्व समाज कल्याण समिति ने संकल्प लिया कि वह शिक्षा, सेवा और समाज के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेगी। समिति आगे भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
