सिविल अस्पताल खैरागढ़ को मिली चिकित्सकीय सामग्री

आईडीबीआई बैंक के ‘होप’ कार्यक्रम के तहत उपकरणों का वितरण

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
आईडीबीआई बैंक खैरागढ़ द्वारा ‘होप’ कार्यक्रम के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शासकीय सिविल अस्पताल खैरागढ़ को विभिन्न चिकित्सा उपकरण एवं सामग्री प्रदान की गई।। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और अस्पतालों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सरबजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, खैरागढ़ शाखा प्रबंधक दीपक कुमार साहू, डॉ. बोधन परते, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अस्पताल प्रबंधन को बीपी मशीन, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, ड्रिप स्टैंड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री भेंट की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस सहयोग से अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार और सुविधाओं में सुधार होगा तथा भविष्य में भी ऐसे सहयोगात्मक प्रयास जारी रहेंगे।।

Exit mobile version