Sunday, April 19, 2026

लखनऊ में गूंजा जय जोहार..छत्तीसगढ़ का व्यंजन फरहा और ठेकुआ खुरमी प्रदर्शित किया।

जंबूरी बच्चों को व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और विविध संस्कृतियों से सीखने का अवसर:डॉ. अजय आर्य

दुर्ग।लखनऊ, 19–29 नवंबर 2025/ डॉ. अजय आर्य ने 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में रायपुर रीजन के स्काउट्स व गाइड्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ‘जंबूरी विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और वसुधैव कुटुंबकम की भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण देती है। यहां बच्चे विविधता को समझते हैं, टीमवर्क सीखते हैं और भारत के सांस्कृतिक वैभव को अनुभव करते हैं।

डॉ. आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एडवांस भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ‘सुबह 6:00 बजे BP Six से दिनचर्या प्रारंभ होती है और रात्रि में कैंप फायर के पश्चात 9:30 बजे विद्यार्थी अपने कक्षों में जाते हैं। कैंप फायर और गेम फायर की गतिविधियों में बच्चों ने छत्तीसगढ़ी धुनों पर जमकर नृत्य किया और उत्साह से पूरे परिसर को जीवंत कर दिया।

लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में रायपुर रीजन के छात्रों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं, व्यंजनों और कला का शानदार प्रदर्शन किया। फूड प्लाज़ा में साक्षी साहू और टीम द्वारा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध व्यंजन फरा प्रस्तुत किया गया – जिसे सभी ने बहुत पसंद किया। एग्ज़िबिशन में बस्तर की विविध लोककलाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसकी निर्णायकों ने विशेष प्रशंसा की। एथेनिक फैशन शो में विद्यार्थियों ने पारंपरिक आभूषण व परिधानों के साथ छत्तीसगढ़ी अस्मिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

गाइड्स की टीम का नेतृत्व डॉ. मोना अली कर रही हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के उपायुक्त एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के जैदी और सहायक आयुक्त ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जंबूरी युवाओं को राष्ट्र, संस्कृति और सामंजस्य के गहरे मूल्य सिखाती है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से भाग लेने वाले स्काउट्स (स्थान के नाम सहित)

रायपुर रीजन के अलग-अलग विद्यालयों से 8 स्काउट्स 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग ले रहे हैं –
सुजल वर्मा (डोंगरगढ़), ऋषभ वर्मा (बीएमवाई भिलाई), ऋषभ चतुर्वेदी (नया रायपुर), शिवम राय (कोरबा), मोनिश लैशर (बिलासपुर), संभव प्रताप उपाध्याय (बिलासपुर), आदर्श कुमार (दुर्ग) और कृष्णकांत (जांजगीर)

इन सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन, ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुति से रायपुर रीजन का प्रतिनिधित्व किया है।
गाइड्स टीम (रायपुर रीजन)

साक्षी साहू, अनुष्का शर्मा, गरिमा वर्मा, रिया ठाकुर, आरुषि साह, ज्योति बांधे, मानवी सोनी और अनुग्रह बंजारे – फूड प्लाज़ा, कला प्रदर्शनी, एथेनिक शो और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

जंबूरी में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज हर ओर सुनाई दी और लखनऊ के मैदान में बार-बार उठा स्वर – ‘जय जोहार!’
ऋषभ चतुर्वेदी द्वारा बंबू से पानी स्टोरेज करने की बोतल बनाई गई। डॉ अजय आर्य ने बंबू बॉटल से पानी पिया।
रायपुर संभाग की उपायुक्त पी बीएस उषा, सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार, विवेक चौहान एवं प्राचार्य अशोक चंद्राकर एवं उमाशंकर मिश्र ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की हिदायत भी एवं शुभकामनाएं दी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें