किसानों का महापर्व, धान खरीदी तिहार का शुभारंभ

  • सांसद, विधायक, प्रभारी सचिव, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया किसानों से धान खरीदी

दुर्ग। प्रदेश के साथ आज से दुर्ग जिले में किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार प्रारम्भ हो गया है। सहकारी समिति मर्यादित चंदखुरी में सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के आतिथ्य एवं जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि वोरा, कमिश्नर एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया।

सांसद, विधायक एवं अधिकारियों ने उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बलराम के छाया चित्र, तौल यंत्र का पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल तोड़कर किसानों से धान खरीदी प्रारंभ किए। आज उपार्जन केंद्र चंदखुरी में किसान राजेन्द्र चंद्राकर, अखिल कुमार, भानु प्रताप, भगोलीराम, ओमप्रकाश और विश्वनाथ से 507.86 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मौके पर धान बोरे का तौल एवं धान की नमी का माप किया। तौल में बोरे में धान का वजन 40 किलो 700 ग्राम और नमी 13 प्रतिशत होना पाया गया। 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान का किस्म पतला 2389.00 प्रति क्विटल, मोटा 2369.00 प्रति क्विटल एवं धान सरना 2369.00 प्रति क्विटल की दर निर्धारित की गई है।

जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी होगी। प्रथम दिवस 34 उपार्जन केंद्र में 116 किसानों का टोकन धान बिक्री हेतु कटा है। इन केंद्रों में 6,678 क्विटल धान खरीदी की गई। धान खरीदी शुभारंभ पश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा भुइया के भगवान किसान के लिए बनाए गए योजना के तहत धान खरीदी का शुभारंभ किए है।

उन्होंने सभी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कि योजनाएं किसान हित में है। किसान की प्रगति के साथ देश और प्रदेश की विकास जुड़ा है। सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्था के साथ खरीदी होगी। भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर यह शुभ कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने सभी को शुभकामनाये दी। साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा की। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की किसान हितैषी सरकार ने किसानों के आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने के साथ समाज के हर वर्ग के हित मे कार्य कर रही है। उन्होंने धान खरीदी प्रारम्भ होने पर क्षेत्र के सभी किसानों को शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने धान खरीदी हेतु जिले में क़ीगई व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को शासन प्रशासन के तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिले के प्रभारी सचिव बोरा ने भी सभी किसानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सी.सी.बी. के पूर्व अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ऐ डी एम अभिषेक अग्रवाल , एस डी एम हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारीगण, समिति प्रबंधक किरण साहू, सरपंच कविता ठाकुर किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, सोसाइटी अध्यक्ष डोमेन्द्र चंद्राकर जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर सरपंच कविता ठाकुर सरपंच योगिता यादव योगेन्द्र दिल्लीवार भूपेन्द्र साहू सरपंच कोनारी गुजेश्वरी साहू खेमलाल चंद्राकर टीकम चंद्राकर मनोज गोलू चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन विकास चंद्राकर केन्द्रीय बैंक सीईओ हृदय राम शर्मा समिति प्रबंधक प्रीति साहू राजेश चंद्राकर भानुप्रताप मेश्राम सहित बड़ी संख्या में किसान भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version