कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान, हर कार्यकर्ता बने सक्षम : उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)खैरागढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा का खैरागढ़ गोलबाजार स्थित बाफना भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।। उद्घाटन एवं प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संभाग भाजपा प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रशिक्षण प्रभारी अजय राव, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राज्यगीत के सामूहिक गायन के बाद प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रशिक्षित, सक्षम और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान उसकी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी होना चाहिए।।

उन्होंने आगे कहा कि देश में जब भी कोई महत्वपूर्ण विषय सामने आता है, तो आम जनता भाजपा कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त करना चाहती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, कि वे हर विषय पर जानकारी रखें और अपनी विचारधारा को मजबूती से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने धारा 370 हटाने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 200 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना प्रमुख हैं।। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीबों को लाभ मिला है और सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनते ही किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया गया तथा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उसकी सराहना की।।

प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने संबोधन में भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता काल से लेकर वर्तमान तक संगठन की यात्रा, विचारधारा और विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, आयश सिंह, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, श्यामपाल ताम्रकार, टी.के. चंदेल, आनंद सिन्हा, चंदन गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, उमा चौबे, नीलिमा गोस्वामी, देवीन बाई कोठले, विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, दिनेश वर्मा, राजकुमार जंघेल, खम्हन ताम्रकार, ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल,ललित सोनी, शत्रुघ्न साहू, गोरेलाल वर्मा, वंदना तांडेकर, डोरेलाल साहू, श्यामसुंदर साहू, पन्ना मंडावी, दीना जंघेल, संदीप वैष्णव, नीलम राजपूत,किरण गुप्ता,जयप्रकाश साहू, प्रकाश सिंह, डॉ चंदू वर्मा, अवध वर्मा, जंत्री साहू, अनुज देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।




