भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ भिलाई द्वारा सेक्टर-2 स्थित आस्था संस्था में सेवा और समर्पण का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें स्वल्पाहार एवं फलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पार्टी के गौरवशाली इतिहास को नमन किया।
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ भिलाई के जिला संयोजक मनोज तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए जनसंघ से लेकर भाजपा के निर्माण तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में पार्टी की रीति-नीति, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को सेवा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश बिचपुरिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सह संयोजक हेमंत बेहरा, प्रेमचंद गिरी, रामानुज प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार मिश्रा सहित जय महानंद, सुधाकर राव, अजय उपाध्याय, पी.एस. सिन्हा, मीना गिरी, निशा चौरसिया, मनोज मेश्राम, दिनेश चौधरी, पवन वर्मा, वेंकट राव, चुन्नीलाल, चंदन, योगेश, रूपराम, पुष्प सिंह, सुभाष जगत, प्रमोद शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, कौशल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया—
“राष्ट्र सेवा हमारा धर्म है, भाजपा हमारी पहचान। राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि।”





