भिलाई। मलेशिया में आयोजित 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप 2026 में छत्तीसगढ़ के भिलाई की अल्टीमेट कराटे डू एकेडमी के 6 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट मलेशिया के कुआलालंपुर के टीटी वंग्सा स्टेडियम में 17 से 19 अप्रैल को हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ इन 6 बच्चों ने भाग लिया।
श्रेयांश ठाकुर ने 11-12 वर्ष आयु वर्ग की -40 किलोग्राम कैटेगरी में श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया के प्रतिद्वंद्वियों को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
वहीं दक्ष शर्मा ने 8-9 वर्ष आयु वर्ग की +25 किलोग्राम कैटेगरी में मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर और इंडोनेशिया को पराजित कर सिल्वर मेडल जीता।
श्लोक पंडित ने 16-17 वर्ष आयु वर्ग की +76 किलोग्राम कैटेगरी में इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर को हराकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
टीम कुमिते में श्रेयांश ठाकुर, दक्ष शर्मा और दर्श वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जूनियर वर्ग की टीम कुमिते में काव्यांश कटारिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया। आदित्य हेमंत साहू ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

इन बच्चों के कोच, सेंसाई सागर साहू (WKF 4th दान ब्लैक बेल्ट) को भारत कोच के रूप में चुना गया। वे पिछले 4 वर्षों से इन बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। कोच सागर ने कहा, “इस साल बच्चों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। मैं बेहद खुश हूँ कि ये छोटे राज्य के बच्चे विदेश में खेलकर मेडल ला रहे हैं। इसमें CGKDA के वर्किंग प्रेसिडेंट रेंशी बी.बी. नायडू जी की मुख्य भूमिका है, जो हमेशा बच्चों और कोचों का समर्थन करते रहते हैं।”
छत्तीसगढ़ के ये बच्चे मेहनत जारी रखकर कराटे की दुनिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते रहेंगे तथा भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते रहेंगे।
कोच: सेंसाई सागर साहू
WKF 4th दान ब्लैक बेल्ट
संपर्क: 7000518569





