Sunday, June 7, 2026

यूपीएससी जियोलॉजिस्ट एग्जाम में बालोद के धर्मेश देशमुख ने हासिल किया 10वां स्थान

मोरज देशमुख,बालोद। जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुदा टिकरी निवासी किसान के बेटे धर्मेश कुमार देशमुख (उर्फ चिंटू) ने यूपीएससी 2025 के जियोलॉजिस्ट एग्जाम में देशभर में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

धर्मेश की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे बालोद जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अर्जुदा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग मिठाइयां बांटकर धर्मेश की सफलता का जश्न मना रहे हैं।

धर्मेश के पिता किसान हैं और माता गृहिणी। सीमित संसाधनों के बावजूद धर्मेश ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

बालोद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इस उपलब्धि को एक गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी धर्मेश को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें