वार्षिक उत्सव में आकर अपने बचपन की याद आ जाती है सांसद विजय बघेल

भिलाई। दिव्य अनुभूति विद्यालय कोहका के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि वार्षिक उत्सव में इतना अपनापन होता है कि अपने बचपन की याद होती है ना जिंदगी की चिंता केवल जिंदगी में उत्साह उमंग और तरंग होता है दिव्य अनुभूति का मतलब ही एक संस्कारिक स्कूल है जहां विगत 25 वर्षों से बच्चों को उच्च शिक्षा देकर यहां के बच्चे कई प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समारोह को भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश भोजपुरिया और महेश वर्मा ने भी संबोधित किया द्वय नेताओं ने कहा कि निश्चित रूप से जय प्रकाश घनघोरकर जी बच्चों को अच्छा संस्कारी के छात्र बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने कहा कि हम सभी जयप्रकाश जी के मार्गदर्शन में ही शिक्षा एवं संगठन में काम करने के लिए उनसे प्रेरणा लेकर उनके मार्गदर्शन में काम किया निश्चित रूप से स्कूल के क्षेत्र में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय है।

भिलाई त्याग, तपस्या और बलिदान की भूमि है भारत… जहां बच्चे-बच्चे में राम और घर-घर बसती है सीता… जहां अनेक धर्म और संस्कृति की एकता विश्व में मिशाल है। विश्व गुरु के इस धरती पर ऋषि-मुनियों के संस्कार हिलोरी मारती है… जी हां यही देखने को मिला दिव्य अनुभूति विद्यालय, चांदनी चौक, कोहका के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में। जहां नन्हें कदमों ने आने वाले खतरों की ओर इशारा करते हुए एकता बनाए रखने का संदेश दिया, तो वहीं लोक संस्कृति, परंपरा और सुमधुर गीतों से पारंपरिक वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने नयनाभिराम प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इस अवसर पर स्कूल की अनेक गतिविधियों में सालभर श्रेष्ठता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह के मंच पर खास अवसर रहा कि राज्य के वीर बालक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से “साहिबजादा अजीत सिंह” अवार्ड से सम्मानित, दिव्य अनुभूति विद्यालय में ग्यारहवीं का छात्र ओम उपाध्याय को उनकी वीरता और साहस के लिए सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल और शिक्षाविद् स्कूल संचालक जेपी घनघोरकर ,महेश वर्मा संघटन प्रभारी भा ज पा कवर्धाने शाल-श्रीफल, मैडल और स्मृति चिन्ह से ओम का अभिनंदन किया। समारोह का बेहतरीन संचालन प्राचार्य माधुरी वर्मा व प्रभारी अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आयोजन रूपेश्वरी साहू,ममता पांडे,जागेश्वरी वर्मा,चित्रलेखा साहू,तिलेश्वरी साहू,अनिता शर्मा, रोहाणी जंघेल ,विद्या देवांगन, गिरिजा जंघेल, मंजुलता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

समारोह के अतिथियों में बृजेश बिजपुरिया भाजपा भिलाई, पूर्व जिला अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक महेश वर्मा, संगठन प्रभारी, भाजपा कवर्धा, अमित मिश्रा, भाजपा आईटी, प्रदेश सह संयोजक, निशिकांत शर्मा, प्रतिष्ठित समाज सेवी, संजय जे. दानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष निगम भिलाई, स्वीटी कौशिक, अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा, डॉ. प्रदीप चौधरी, जिला संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, भिलाई दुर्ग, ब्रजकिशोर द्विवेदी, भाजपा जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, दुर्ग, शारदा गुप्ता, उपाध्यक्ष, भाजा भिलाई इस्पात मजदूर संघ, कन्हैया लाल सोनी, अध्यक्ष, व्यापारी संघ, कोहका सुरेश मालवीय जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भा ज पा अशोक यादव शैलेंद्र वर्मा व भानु जंघेल थे। कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों की लोगों ने सराहना की
सांसद द्वारा स्कूल की उपलब्धियों का उल्लेख कर संचालक जे पी घनघोरकर को बधाई दी साथ ही साथ अपने बचपन याद कर भावुक हुए सभी शिक्षकों, बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version