भाड़ा नियंत्रक की नियुक्ति नहीं होने से प्रकरणों का नहीं हो पा रहा निपटारा, पक्षकारों को हो रही परेशानी

दुर्ग/ कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यालय दुर्ग में विगत कई माह से भाड़ा नियंत्रक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से भाड़ा नियंत्रक से संबंधित प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पा रहा है जिसके कारण भाड़ा नियंत्रक से संबंधित प्रकरणों में सामान्य पेशी तिथि बढ़ा दी जा रही है जिसके कारण संबंधित पक्षकारो को न्याय में देरी हो रही है, इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ की ओर से शुक्रवार को कलेक्टर दुर्ग के नाम पर ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भाड़ा नियंत्रक अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है ज्ञापन संघ के सचिव रविशंकर सिंह के द्वारा डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव को सौंपा गया इस अवसर पर मनोज मिश्रा,किशोर यादव,अभिषेक वैष्णव,दानिश परवेज,देवशरण देशमुख मुरारी प्रसाद देवांगन सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version