छुरिया के शिकारीमहका और भोलापुर के पास स्कार्पियो-बाईक में भिड़ंत,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़/राजनांदगाँव : दर्दनाक सड़क हादसे में चार की मौत, बाइक सवार भाई और एक बहन की मौके पर मौत ।। बाइक सवार भाई और दो बहनों सहित स्कार्पियो में सवार एक बुजुर्ग की मौत।। राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र के भोलापुर और शिकारीमहका के बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई।। मृतकों में छुरिया क्षेत्र के गहिराभेडी़ गाँव के तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक भाई और दो बहनें भी शामिल हैं।।
स्कार्पियो और मोटरसाईकिल की टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गया
घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।। हादसे के समय मोटरसाइकिल में भाई और उनकी दो बहन सवार थे।। भीषण टक्कर के कारण भाई और एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी एक बहन सहित स्कार्पियो में सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए तुरंत राजनांदगांव जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई।।
हादसे में चार की मौत, तीन बाइक सवार और एक बुजुर्ग जो स्कार्पियो में सवार था
हादसे में गहिराभेडी़ के साहू परिवार के तीन बच्चे सगे भाई और दो बहन संदीप, डिकेश्वरी और भूपेश्वरी सहित स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं।। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।। सूचना मिलते ही छुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।।




