00 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी रंगारंग प्रस्तुतियां,
00 जिला पुलिस बल, आईटीबीटी, महिला पुलिस बल,एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के छात्र -छात्राए करेंगे परेड, देंगे सलामी
00 शहीद परिवार का होगा सम्मान,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : संगीत नगरी खैरागढ़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय खैरागढ़ के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।। राज्य शासन द्वारा जारी निर्णय के अनुसार समारोह में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।। इसके बाद वे परेड की सलामी लेंगे।। समारोह में मुख्यमंत्री का संदेश भी वाचन किया जाएगा।।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न विभागों को समारोह से संबंधित जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।। प्रशासनिक अमला समारोह को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।। मैदान में परेड, ध्वजारोहण और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।।
शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालयों में होंगे आयोजन
राज्य शासन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण किया है।। इसी क्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जिला मुख्यालय खैरागढ़ में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे को मुख्य अतिथि बनाया गया है।। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ परेड की सलामी लेंगे तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी मुख्य अतिथि के व्दारा किया जाएगा।।
ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान बनेगा राष्ट्रीय पर्व का साक्षी
संगीत नगरी के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का साक्षी बनेगा।। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अमले, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।। राष्ट्रीय पर्व को लेकर शहर में भी उत्साह का माहौल है।। जिला प्रशासन द्वारा समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वनि व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।। विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं।।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के बीच कार्यों का समन्वय किया है।। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों को समारोह स्थल की व्यवस्थाओं से लेकर कार्यक्रम के सुचारू संचालन तक अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।। प्रशासन का प्रयास है,कि जिला स्तरीय यह समारोह राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और प्रोटोकॉल के अनुरूप भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।।
15 अगस्त को फतेह सिंह खेल मैदान में होने वाला यह आयोजन जिले के लिए महत्वपूर्ण रहेगा
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देशभक्ति की भावना के बीच आयोजित होने वाले समारोह में जिलेभर से लोग शामिल होंगे।।




