Wednesday, August 5, 2026

खैरागढ़ आवारा मवेशियों से स्थायी समाधान की मांग : दिन में सड़क हादसों का खतरा, रात में फसलों पर कहर, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
आवारा मवेशियों से जान और फसल दोनों को खतरा, क्यों नहीं हो रही कार्यवाही?जिले के आठ गांवों के सैकड़ों किसानों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मेन रोड राइस मिल और खैरागढ़ से भुलाटोला तक सड़क पर विचरण कर रहे निराश्रित गौ-पशुओं के समुचित प्रबंधन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।।
किसानों ने कहा कि आवारा मवेशियों के कारण एक ओर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रात के समय यही पशु खेतों में घुसकर धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे।।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 पिपरिया, ग्राम अमलीडीह कला, टेकापार, कातलवाही, भुलाटोला, दिलीपपुर, खमतराई और काँचरी के किसानों ने बताया कि पिछले कई महीनों से बड़ी संख्या में निराश्रित गाय एवं गरवा मेन रोड राइस मिल से भुलाटोला मार्ग तक सड़क पर बैठे रहते हैं।।इससे वाहन चालकों को लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है।। किसानों का कहना है,कि दिनभर सड़क पर रहने वाले यही पशु रात होते ही खेतों में पहुंचकर धान की फसल चर जाते हैं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।।किसानों ने कलेक्टर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एक किसान पूरे वर्ष कड़ी मेहनत, समय और पूंजी लगाकर फसल तैयार करता है।।

बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर भारी खर्च करने के बाद जब फसल तैयार होने लगती है, तब रात के समय निराश्रित पशुओं द्वारा उसे नुकसान पहुंचा दिया जाता है इससे किसानों को आर्थिक क्षति के साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है।। कई किसान पूरी रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।। किसानों ने इसे पूरे क्षेत्र की गंभीर समस्या बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की।।

किसान हर्ष वर्मा ने कहा कि किसान कई दिनों तक पसीना बहाकर फसलों की बुवाई करते हैं।। सुबह से शाम तक अलग-अलग किसान खेतों की चौकीदारी करते हैं,ताकि कोई मवेशी खेत में प्रवेश न कर सके, लेकिन रात होते ही यही मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं।।
वहीं अमलीडीह कला के सरपंच रूपेंद्र वर्मा ने कहा कि आवारा मवेशियों से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। सुबह से रात तक ये मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है और किसानों की फसल भी लगातार बर्बाद हो रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवारा मवेशियों के उचित एवं स्थायी प्रबंधन की मांग की।।
ज्ञापन में किसानों ने प्रशासन से मांग की कि मेन रोड राइस मिल, खैरागढ़ से भुलाटोला तक सड़क पर बैठे निराश्रित गौ-पशुओं का तत्काल प्रभाव से समुचित प्रबंधन किया जाए तथा संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।।

किसानों ने कहा कि अन्नदाता की फसल सुरक्षित रहेगी तभी उसका आर्थिक जीवन सुरक्षित रहेगा। इसलिए जनहित और किसानों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए इस गंभीर समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।।
इस दौरान पिपरिया वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, मानिक लाल, खिलेश वर्मा, ललित, गुलशन वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, बसंत वर्मा, हेमंत वर्मा, मनोज, बीरेन्द्र वर्मा, रामकुमार पटेल, खिलावन, अजय वर्मा, अनिल वर्मा सहित आठ गांवों के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें