Wednesday, July 22, 2026

साय सरकार पर दीपक बैज का हमला: जूता खरीदी में भ्रष्टाचार के लिए बदली नीति

कांग्रेस अध्यक्ष बोले: संग्राहकों को नकद की जगह सेफ्टी शू देने का टेंडर एमपी के नेता के रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर तेंदूपत्ता संग्राहकों के जूता खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि रमन सरकार के समय चरण पादुका घोटाला हुआ था। इसी कारण कांग्रेस सरकार ने जूते की जगह सीधे राशि संग्राहकों के खाते में डालना शुरू किया था। साय सरकार ने फिर से भ्रष्टाचार करने के लिए नकदी की जगह जूता देना शुरू कर दिया है।

सेफ्टी शू के नाम पर खेल: बैज
दीपक बैज ने कहा कि इस बार संग्राहकों को जो जूता दिया जा रहा है, उसमें सेफ्टी शू देने का टेंडर निकाला गया है। यह मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए सेफ्टी शू का क्लास डाला गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि जूता खरीदी के नाम पर फिर से घोटाला किया जाए।

नकटी में मकान तोड़ने का विरोध
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नकटी में गरीबों के घर उजाड़े जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि 40 साल से लोग घर बनाकर रह रहे हैं। सरकार दूसरी जगह विधायकों की कॉलोनी बना सकती है। नया रायपुर में एक रुपये फीट में सैकड़ों एकड़ जमीन एलॉट की जा सकती है। वहां विधायक कॉलोनी बना लेते। सरकार गरीब विरोधी है और यह अत्याचार है।

तत्काल पुनर्वास की मांग
बैज ने मांग की कि जिनके मकान तोड़े गए हैं, उन्हें तत्काल व्यवस्थापित किया जाए। सरकार उन्हें मकान बनाकर दे। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें